(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
दुद्धी/ सोनभद्र ।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज शाम लगभग 6:30 बजे दुद्धी से बाजार कर अपने घर की बीडर गांव की ओर लौट रहे एक मिल्कमैन सतनारायण उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र गोपाल जो अपने साइड से साइकिल से जा रहा था की दुद्धी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो यूपी 64 एएच 5120 ने उसे धक्का मारते हुए फरार हो गया जिससे मिल्कमैन साइकिल सहित कुछ दूर जाकर गिरा जिससे उसका बाया पैर का हड्डी टूटकर बाहर निकल गया और सर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई है ।
दुर्घटना होने के बाद मौके पर आसपास के लोगों ने पहुंच आनन-फानन में घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ मनोज एक्का ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया वहीं सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने अस्पताल में पहुंच घायल की जानकारी ली ओर अग्रिम कार्यवाही में जुट गये। दुर्घटना की जानकारी होते ही घायल व्यक्ति के परिजन अस्पताल में पहुंचे और दहाड़े मार कर रोने लगे।।
दुद्धी बाजार कर घर वापस लौट रहे मिल्कमैन को स्कॉर्पियो ने उड़ाया फरार ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, October 25, 2022 1:50 PM
---Advertisement---

