(रवि सिंह/सेराजुल होदा,,, क्राइम जासूस)
दुद्धी/ सोनभद्र।
कोतवाली क्षेत्र के बढ़नी नाला के पास कोरगी बालू साइट से बालू लेकर आ रही हाईवा को स्कार्पियो सवार दो गुर्गों ने फिल्मी अंदाज में ओवर टेक करते हुए रोक लिया और बालू परमिट सहित अन्य पेपर छीन लिया। गुर्गों द्वारा अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए चालक को गाड़ी से उतारकर हाईवा को सड़क किनारे खड़ा करा दिया।वाहन नंबर यूपी 64 बीटी 4426 का चालक उक्त घटना की सूचना वाहन स्वामी को दिया वाहन स्वामी ने घटना को सूचना प्रशासन को दिया।सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने पूछ ताछ करते हुए दोनों युवकों स्कार्पियो एमपी 04 सीएस 5906 सहित थाने ले गई।पूछ ताछ के दौरान दोनों युवकों के बताया कि हम लोग राजस्थानी है। बालू ठेकेदार के कहने पर हाईवा को चेक कर रहे थे कि साइट से टोकन काटने में गड़बड़ी हो रही है क्या इतना सुनते ही चौकी इंचार्ज भड़क उठे और कहा तुम लोग आरटीओ खनन पुलिस बन गए हो..और थाने ले गए। कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि वाहनों का चालान किया गया है ।
युवकों को हिदायत दे कर छोड़ दिया।
बालू लदी एक हाईवा को दो स्कार्पियो सवार युवकों नें परमिट छीना,पहुंची पुलिस।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, October 25, 2022 1:32 PM
---Advertisement---

