सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
आज 22 अक्टूबर को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) श्री चन्द्र विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देेशानुसार राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ की अधिसूचना के अनुक्रम में जनपद-सोनभद्र की समस्त नगरीय निकायो की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु समय सारणी निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 अक्टूबर, 2022 को, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियाॅ प्राप्त करने की तिथि 01 से 07 नवम्बर तक, दावे और आपत्तियों का निस्तारण की तिथि 08 से 12 नवम्बर तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही की तिथि 14 से 17 नवम्बर तक एवं अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन की तिथि 18 नवम्बर, 2022 निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने हेतु दिनांक 01 नवम्बर, 2022 से 04 नवम्बर, 2022 तक की अवधि में आयोग की वेबसाइट htt://sec. up. nic. In पर भी आन लाइन आवेदन कर सकते हैं। नगरीय निकायांे की निर्वाचक नामावलियो का निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। किसी परिस्थिति में समय सीमा बढ़ायी नहीं जाएगी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जाएगी।

