रवि सिंह/सेराजुल होदा,
(दुद्धी /सोनभद्र )दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 रामनगर डीवहार बाबा जय बजरंग अखाड़ा समिति प्रांगण में बने नए भवन में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना को लेकर तैयारियां पूर्ण समाजसेवियों के द्वारा मूर्ति स्थापना में बढ़-चढ़कर किया गया योगदान।।वही मंदिर प्रांगण में चल रहे रंग रोधन ,व साफ सफाई के दौरान पहुंचे समाजसेवी राकेश आजाद को स्थानीय नगर वासियों ने कई सालों से टूटे मंदिर के बाउंड्री वॉल की समस्या को अवगत कराया गया। जिसे राकेश आजाद के द्वारा तुरंत अपने निजी माध्यम से बनवाया गया जिससे प्रांगण में अब आवारा पशु प्रवेश नहीं कर पाएंगे और सुरक्षा बनी रहेगी वही मूर्ति स्थापना को लेकर कल दिनांक 22 अक्टूबर को डीवहार बाबा धाम से जल भरने हेतु कलश यात्रा नगर में भ्रमण कर शिवाजी मराठा तालाब पर पहुच श्रद्धालुओं के द्वारा कलस में जल भरकर मंदिर प्रांगण में लाया जाएगा ।इसके उपरांत विधि विधान से पूजा पाठ की जाएगी।
लगभग 5 कुंतल का हनुमान प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित की जाएगी ।इसके उपरांत रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन महाप्रसाद के रूप में होगा जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित होकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। और महा प्रसाद ग्रहण करेंगे। वही अनिल कुमार मद्धेशिया व अन्य सहयोगी समाजसेवियों के द्वारा किए गए पुनीत कार्य के लिए क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।।

