कोरगी बालू साइट पर खनन विभाग का छापा नियमों के अनदेखी पर लगाई फटकार।

---Advertisement---

 

दुद्धी/ सोनभद्र|
(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
शुक्रवार की शाम कोरगी बालू साइट पर खनन विभाग की टीम धमकने से हड़कंप मच गया , बालू साइट पर बालू लेने आये वाहन चालक अपनी अपनी वाहन खड़ी कर खिसकते बने| प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खनन विभाग के एक अधिकारी बालू साइट पर पहुँचे बेतरतीब खनन देख कर चौक गए, नदी में बनाई गई अस्थाई मार्ग व खनन कार्यों में मानकों की अनदेखी पाकर जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई और तत्काल नदी में धारा मोड़ने के लिए बनाए गए बांध रूपी सड़क को तोड़ने के निर्देश दिए|खनन अधिकारी के सख्त तेवर देख साइट पर अफरा तफरी मच गई , आधे घंटे अधिकारियों की टीम साइट संचालकों से गुप्तगु करने के बाद कोरगी साइट से रवाना हुए ,इस दौरान पोकलेन मशीनों की गड़गड़ाहट से गुलजार रहने वाली नदी का इलाका शांत रहा |अधिकारियों के जाते ही खदान के कर्मियों ने राहत की सांस ली और बालू की लोडिंग शुरू हुई| उधर सड़क पर ओवरलोड बिना परमिट के बालू लोडकर फर्राटे भर रहे वाहन चालकों ने भी राहत महसूस करते हुए अपनी ट्रकों व टीपरो को दौड़ाना शुरू किया|इस जांच के बावत ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार से कई बार फोन करने के उपरांत पूरी रिंग जाने के बाद भी फोन नही उठाया जिससे कार्रवाई की विस्तृत जानकारी नहीं हो सकी|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment