अशोक मद्देशिया
, चोपन ,सोनभद्र चोपन पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार –
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.102022 को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-188/2022 धारा 419, 420, 406,506 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त *राकेश कुमार पुत्र बेचन, निवासी चतरवार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र* हाल पता काशीराम आवास चोपन बैरियर, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को काशीराम आवास चोपन बैरियर से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 नवनीत कुमार चौरसिया, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी सुबाश चन्द भारती, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी राम बाबू, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।

