सेराजुल होदा,
दुद्धी/सोनभद्र | स्थानीय भाउराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत दुद्धी पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए जागरूक किया तथा उनकी सुरक्षा के संबंध में जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं नियमों तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों पर कानूनी कार्रवाई के संबंध में उनको जागरूक किया गया
| वर्तमान समय में विभिन्न तरीकों के साइबर अपराध के बारे में भी विशेष रुप से उन्हें बताया गया कि कोई व्यक्ति अगर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो इसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा 112 पर दे, जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके | इस संबंध में छात्राओं के बीच पंपलेट का भी वितरण किया गया | इस मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक दुद्धी श्रीकांत राय म. उ. नि.सविता सरोज तथा कॉलेज के अध्यापक गण एवं छात्राएं उपस्थित रहे | अंत में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी द्वारा विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबर 1090,112,108,1076 की जानकारी छात्राओं को दी गई |
भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, October 19, 2022 10:45 AM
---Advertisement---

