उपजिलाधिकारी,क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवंनगर पंचायत ने किया छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। महारुद्र सेवा समिति द्वारा संचालित रेणुका नदी स्थित छठ घाट पर आने त्यौहार पे छठ पूजा को लेकर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद,थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा व नगर पंचायत अध्यक्षा प्रानमती देवी ने किया छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। विगत कई वर्षों से ओबरा छठ घाट पर महारुद्र सेवा समिति द्वारा संचालित छठ पर्व का कार्यक्रम बड़े उत्साह से साथ मनाया जाता है, जिसमें ओबरा नगर पंचायत के अध्यक्ष ही मेला समिति के नामित अध्यक्ष होते हैं ,जिनके देखरेख में ही छठ पर्व का भव्य मेला संपन्न होता है। छठ घाट की साफ-सफाई पूजा स्थल ,बेदी निर्माण, विद्युतीकरण का श्रद्धालुओं व व्रतियों के लिए पूजा स्थल पर टेंट व लाइट, वाहन पार्किंग,आने जाने वाले मार्ग का मरम्मत आदि व्यवस्थाओ का ओबरा एसडीएम,क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व नगर पंचायत अध्यक्षा ने कार्यो का जायजा लिया और निर्देशित किया। मौके पर उपस्थित तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, लेखपाल अरुणोदय पांडे,चौकी इंचार्ज अमित त्रिपाठी, महारुद्र सेवा समिति बाबा भूतेश्वर दरबार के मंदिर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, प्रबंधक रामआश्रय बिंद‌, सचिव मुस्ताक अहमद,मिडिया प्रभारी अजीत कुमार सिंह,वाहिद अंसारी,विनय सिंह,दिनेश शर्मा, लोकनाथ पांडे,सोनू कुमार,लड्डू, विजय नाटे, रितिक कुमार, देवी, इत्यादि मंदिर के समस्त सेवक- गण मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment