अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। महारुद्र सेवा समिति द्वारा संचालित रेणुका नदी स्थित छठ घाट पर आगामी छठ पर्व को देखते हुए सफाई का कार्य जोरों पर है।
दशकों से ओबरा छठ घाट पर महारुद्र सेवा समिति द्वारा संचालित छठ पूजा का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है
जिसमें ओबरा नगर पंचायत के अध्यक्ष ही मेला समिति के नामित अध्यक्ष होते हैं जिनके देखरेख में ही छठ पर्व का भव्य मेला संपन्न होता है। छठ घाट की साफ-सफाई पूजा स्थल बेदी,का निर्माण,व्रती-श्रद्धालुओं के लिए पूजा स्थल पर टेंट व लाइट, वाहन पार्किंग, आने जाने वाले मार्ग का मरम्मत आदि कि व्यवस्था रहती है। इसी को देखते हुए आज बाबा भूतेश्वर दरबार महारुद्र सेवा समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह(टीपू) के नेतृत्व में छठ घाट पर साफ सफाई की व्यवस्था की गई एवं ठंड को देखते हुए अलाव के लिए लकड़ी की भी व्यवस्था की गई। इस मौके पर प्रबंधक रामआश्रय बिंद रितिक कुमार, विनय सिंह, सिद्धार्थ,भारद्वाज,जोगा सिंह, सैयद आलम,वाहिद अंसारी, संजय चटर्जी,शैलेश मिश्रा इत्यादि मंदिर के समस्त सेवक गण उपस्थित रहे।

