अपनी पत्नी को दबाव में आत्महत्या कराने वाले हत्यारा पति को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

---Advertisement---

शक्तिनगर । सोनभद्र अपनी पत्नी को दबाव में आत्महत्या कराने वाले हत्यारा पति को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार  । जिस के संबंध में मृत्तीका , शक्तिनगर निवासी किरण पत्नी निखिल भारती द्वारा अपने घर के कमरे मे छत के पंखे से साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया, जिसके सम्बन्ध मे मृतका किरन के पिता ,आवेदक, सुरेश पुत्र देवी शरण निवासी डोडहर बीजपुर द्वारा थाने पर सूचना दी गयी कि उसके दामाद निखिल भारती (किरण के पति) द्वारा आये दिन शराब पीकर वाद विवाद किया जाता था। जिसकी प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर आवेदक सुरेश उपरोक्त की बिटिया किरण द्वारा आत्महत्या कर लिया गया। उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 154/2022 आइपीसी की धारा 306 पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में व शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह के कुशल निर्देशन में एसआई विष्णु दत्त राय मय हमराही कांस्टेबल जयप्रकाश,कांस्टेबल आदर्श शुक्ला को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त निखिल भारती पुत्र प्रहलाद भारती निवासी अम्बेडकरनगर चिल्काटांड को शक्तिनगर थाना के उप निरीक्षक विष्णु दत्त राय ने दबिश देकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment