वली अहमद सिद्दीकी,,,,
अनपरा/सोनभद्र अनपरा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर झींगुरदाह में लगने वाली मेला के संबंध में और दीपावली के धनतेरस ,व डाला छठ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पिपरी क्षेत्र अधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने लोगों का समस्या सुना तथा मातहतों को दिशा निर्देश दिया आगामी 21 अक्टूबर से लग रहा है झींगुरदाह हनुमान मंदिर में लगने वाले मेले का आयोजन हो रहा है क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने मेले के बारे में जानकारी लीया और कहा पुलिस बल आप लोग के साथ हर वक्त मौजूद रहेंगे आप लोग प्रशासन का सहयोग करें । उन्होंने बताया की मेला 1 महीने तक चलेगा
यह परंपरा लंबे समय से चला रहा है सुरक्षा के मद्देनजर से पुलिसकर्मी 24 घंटे मौजूद रहेंगे इसके अलावा मंदिर परिसर में पार्किंग की व्यवस्था किया जाएगा अस्थाई बैरिकेड लगाएं जाएंगे। इस मौके पर अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह , मोरवा थाने के टीआई यूपी सिंह ,रेनू सागर चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह, हेड कांस्टेबल उमाशंकर यादव ,विनोद कुमार कांस्टेबल नितेश सिंह, महिला कांस्टेबल निधि ,पूर्व प्रधान अजय पांडे के अलावा क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

