विस्थापन से पहले पूर्व पुनर्वास की व्यवस्था करें सरकार

---Advertisement---

सन्तोष सिंह
म्योरपुर संवाददाता क्राइम जासूस सोनभद्र
म्योरपुर विकासखंड के हर होरी काकोरी के ग्रामीण रविवार को प्राथमिक विद्यालय के परिसर में एकजुट होकर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौर से वार्ता कर अपनी बात रखी समाजसेवी जगदीश यादव ने कहा कि हम सभी ग्रामीण जिलाधिकारी को एक पत्र लिख एक मांग किया है पत्र के माध्यम से उन्हें अवगत कराया है कि सरकार एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से पूर्व पुनर्वास की व्यवस्था करें सपा नेता राजेंद्र यादव ने कहा कि जमीनों के अधिग्रहण की नीति पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से की जानी चाहिए विस्तारीकरण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जो भी प्रस्ताव तैयार किया गया उसी के हिसाब से जमीन का अधिग्रहण किया जाए समाजसेवी राम लखन यादव ने कहा कि हवाई पट्टी विस्तारीकरण में किसी प्रकार का भेदभाव ना किया जाए एयरपोर्ट की लंबाई का विस्तार 3000 मीटर का किया जाना है इसलिए दोनों किनारों से 15 15 शो मीटर अधिग्रहण किया जाए हम सभी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए आज एक पत्र लिखा कल हमारे गांव के कुछ लोग जिलाधिकारी से मिल अपनी बात को रखेंगे और ज्ञापन देंगे सभी की बातों को सुनने के बाद ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जीवन का सबसे खराब समय विस्थापन है अगर कोई परिवार विस्थापित होता है तो उसे संभलने में तीन पीढ़ी लग जाती है जिसका जीता जागता उदाहरण रिहंद बांध है हम आप लोगों के साथ हैं जिलाधिकारी से वार्ता कर किस प्रकार ग्रामीण विस्थापन से बच सकते हैं मैं अपनी बातों को जिलाधिकारी के समक्ष रखूंगा गांव और ग्रामीण विस्थापित ना हो सरकार विस्तारीकरण में कोई बीच का रास्ता निकालें इसके लिए प्रयास करूंगा इस दौरान जगदीश यादव अविनाश यादव रामलाल बुढ़ाई यादव अर्जुन यादव प्रमोद अग्रहरि शिवम यादव राजेंद्र यादव आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment