आकाश से बिजली गिरने से हो रही असमय मौतों की रोकथाम के लिए अब गांव में लगेगा तड़ित चालक यंत्र

---Advertisement---

संतोष सिंह ,संवाददाता ,क्राइम जासूस,

म्योरपुर सोनभद्र
आकाश से बिजली गिरने से हो रही असमय मौतों से परेशान दुद्धी विधायक ने शासन को पत्र लिखकर कर आकाशी बिजली से हो रही असमय मौतों से परेशान होकर शासन को पत्र लिखा था जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है अब अति संवेदनशील गांव में लगेगा टावर सहित तड़ित चालक यंत्र
जिससे गांव वालों को मिल जाएगी राहत दूधी 403 विधानसभा क्षेत्र में बरसात के दिनों में हो रही असमय मौतों से निजात पाने के लिए दुद्धी विधायक ने शासन को पत्र लिख विधानसभा के अतिसंवेदनशील गांव में तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग की थी जिसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए मंजूरी दे दी है विधानसभा क्षेत्र मैं बड़े टावर वह तड़ित चालक यंत्र लगाने की मंजूरी दी है अगर ऐसा हुआ तो उक्त गांव में बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने से हो रही असमय मौतों से ग्रामीणों को निजात मिल जाएगी दुद्धी विधायक ने बताया कि अपने विधानसभा मैं हर वर्ष लगभग सैकड़ों की संख्या में निर्दोष ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी जान जाती है जिससे घर स्वामी के ना रहने से बच्चे वह परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो जाते हैं उनका परिवार पूरी तरह बिखर जाता हाय इस गंभीर समस्या को देखते हुए मैंने मांग की थी की विधानसभा क्षेत्र में अति संवेदनशील गांव में जहां आकाशी बिजली ज्यादा गिरती है उस गांव में बड़े टावर के साथ तड़ित चालक यंत्र लगाया जाए जिससे गांव के लोगों को असमय मौतों से बचाया जा सके उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सर्वे का कार्य जारी है जल्द ही उक्त गांव में बड़े टावर के साथ तड़ित चालक यंत्र लगाया जाएगा

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment