अनियंत्रित दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में दो घायल।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंदुरिया पुल के समीप रविवार को साय लगभग 5:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागेंद्र पुत्र सुरेश उम्र 26 वर्ष ग्राम टुसगांव थाना जुगैल तथा विजय गुप्ता पुत्र जियुत प्रसाद उम्र लगभग 30 वर्ष पता अज्ञात साए लगभग 6 बजे दोनों लोगों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जिसके उपरांत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment