संतोष सिंह , म्योरपुर
सोनभद्र
मुख्यमंत्री जी ने निराश्रित गायों एवं बैलों को गौशाला बनवा कर उसमें रखने का आदेश दिया था और उनके लिए पर्याप्त भोजन और उनके रखरखाव की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी नगर पंचायत को दी थी लेकिन आज भी मुख्यमंत्री जी का सपना अधूरा ही रह गया जगह जगह निराश्रित गाय जो सड़क पर घूमते ही नजर आ जाती हैं जिनको गाय पालक जब तक गाय दूध देती हैं तब तक वह बांध के रखते हैं उसके बाद वह खुला छोड़ देते हैं जो बेचारी इधर-उधर घूम कर जो खुशी मिल जाए जूठा या घास पात या सब्जी वाले अगर सब्जी वाले दया बस सब्जी खिलाकर दया कर दिए तो उसी पर अपना जीवन चला रही हैं
लेकिन उनका ख्याल नगर पंचायत अध्यक्ष महोदय को नहीं आ रहा आए दिन देखा जाता है की सड़क पर चोटी लगाएं गाड़ियों के धक्के से मरी पड़ी हुई हैं या जिस किसी सब्जी वाले का वह नुकसान करती हैं अपना पेट भरने के लिए वह उनको चोटिल कर देता है इस तरह की व्यवस्था से नगरवासियों मैं काफी चिंता बनी हुई है जबकि नगर पंचायत द्वारा निराश्रित गायों के लिए गौशाला का निर्माण कराया गया और उसमें चारा का भी बंदोबस्त किया गया लेकिन देखने को ऐसा कुछ नहीं मिलता देखने को यही मिलता है कि सड़क पर गाय आज भी घूमती हुई नजर आ रही है जिससे कभी-कभी आम जनता भी चोटिल हो जाता है क्योंकि भूखे होने के कारण अगर कोई व्यक्ति कोई सामान लेकर जा रहा है तो खाने की दृष्टि से उस व्यक्ति के ऊपर हमला कर देती हैं जिससे वह व्यक्ति चोटिल हो जाता है लेकिन अध्यक्ष महोदय का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है लगता है मुख्यमंत्री जी का यह सपना अधूरा ही रह जाएगा
मुख्यमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट रह गया अधूरा
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, October 9, 2022 11:40 AM
---Advertisement---

