नवागत बीडीओ दुद्धी का ब्लॉक प्रमुख ने स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

(दुद्धी /सोनभद्र) दुद्धी विकासखंड में आज ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में भाजपा दुद्धी मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, बबलू मनीष जयसवाल एवं रमीज आलम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कटोली प्रकाश चंद भारती सहित अन्य सम्मानित जनों ने नए खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह शिष्टाचार भेंटकर स्वागत किया वही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रमीज आलम के द्वारा भगवान की नगरी का मोमेंटो देकर स्वागत किया वही ब्लाक प्रमुख रंजना मणि चौधरी के द्वारा भी स्मृति चिन्ह खंड विकास अधिकारी को देकर स्वागत किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मैं दुद्धी ब्लॉक में पहली बार नहीं दूसरी बात आया हूं इससे पहले भी जुलाई 2016 से जनवरी 2017 तक ब्लॉक दुद्धी में कार्य किया था और अब पुनः मुझे दुद्धी ब्लाक का कार्य सौंपा गया। जिसको मैं पूरी ईमानदारी निष्ठा लगन से करूंगा और उन्होंने यह भी कहा कि मुझे सभी का सहयोग भी चाहिए जिससे कि दुद्धी ब्लाक को जनपद में प्रदेश में एक अलग ही नजरिए से देखा जा सके पहचान मिल सके ।इस मौके पर शेषमणि चौबे ग्राम प्रधानगण, ब्लाक के कर्मचारीगण मौजूद रहे।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment