ओनर्स एसोसिएशन का लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में खनिज विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के साथ गुरुवार 22 सितंबर से शुरू हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। मिली जानकारी के मुताबिक सोनभद्र के बालू, बोल्डर, गिट्टी की खदानों पर लोडिंग के लिए ट्रक नहीं जाने के समर्थन के साथ ट्रक स्वामी अपने वाहनो को बंद रखकर जब तक मांग पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है|
गौरतलब हो कि ट्रक स्वामियों के आंदोलन के चलते गिट्टी बालू सोनभद्र से बाहर के जिलों में नहीं गए तो विकास कार्य प्रभावित हो सकता है। कार्यक्रम के दूसरे दिन ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों व मोटर मालिको ने कहा कि ट्रक मालिकों के उत्पीड़न को लेकर यह निर्णय लिया गया है कि जिस प्रकार से सोनभद्र में खनिज विभाग द्वारा वाहनों को लगातार क्षतिग्रस्त व एकतरफा कार्रवाई मनमाने तरीके से की जा रही है वह निंदनीय है। जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं होती तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। धरनास्थल पर कमल किशोर सिंह,मंगल मौर्य, विनोद सिंह, राजनारायण सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, बिट्टू यादव, दीपू पांडेय, पंकज राय, भोले पटेल, अमित सिंह, रविंद्र सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment