म्योरपुर में मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,,म्योरपुर /सोनभद्र ,म्योरपुर में 10वीं मुहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। यह जुलूस समय पर कर्बला मैदान पहुंचा, जहां अलविदाई के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और जुलूस की निगरानी की गई। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, मोहर्रम की 10वीं तारीख को दुनिया भर में इस्लाम धर्म के अनुयायी ‘आशूरा’ यानी गम का दिन मनाते हैं।आज से लगभग 1300 साल पहले, 61 हिजरी में कर्बला के मैदान में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन को उनके 72 साथियों के साथ यजीदी फौज ने शहीद कर दिया था। इमाम हुसैन ने यजीद की बैयत (निष्ठा) से इनकार कर दिया था, जिसके बाद से यह दिन गम के रूप में मनाया जाता है। म्योरपुर में जामा मस्ज़िद से जुलूस निकलकर कर्बला पहुंचा जहाँ फातिहाखानी की गई ओर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई इस मौके पर सदर अयूब अली ,नसीम सिद्दीकी,सलमान अली,हैदर अब्बास ,रफीक अहमद,जफर हुसैन व तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment