भीषण गर्मी से राहत के लिए दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सराहनीय पहल

---Advertisement---

ग्रामीणों को शुद्ध शीतल जल हेतु वाटर कूलर की दी सौगात

सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता ही एक सशक्त एवं समृद्ध समाज की पहचान है-इंदु सिंह

अनपरा सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह के मार्गदर्शन में सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र में राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कम्पोजिट विद्यालय बैरपान एवं आदर्श परिवार कल्याण केंद्र को वाटर कूलर भेंट किया।
इस जनहितकारी पहल का उद्देश्य तपती गर्मी में आने-जाने वाले राहगीरों, ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें राहत मिल सके। महिला मंडल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।इसके पूर्ब कम्पोजिटी विद्यालय बैरपान की प्रधानाचार्या मीना सिंह
शिक्षिका सपना यादव,दिव्या यादव एवं सपना पांडेय ने मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह को बुके देकर स्वागत किया।ततपश्चात मुख्य अतिथि ने सरस्वती माता जी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने कहा कि सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता ही एक सशक्त एवं समृद्ध समाज की पहचान है। हमारा महिला मंडल समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। इसी क्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए यह वाटर कूलर भेंट किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए दिशिता महिला मंडल एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल लोगों की प्यास बुझाएगी, बल्कि समाज में सेवा और मानवीय संवेदनाओं का संदेश भी देगी।
यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है और अन्य संस्थाओं को भी जनहित के ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करती है।इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या मेनका अरोड़ा
सविता चौबे,नूतन सिंह,बिनीता सिंह,किरण श्रीवास्तव
वंदना सिंह,श्वेता श्रीवास्तव एवं वंदना श्रीवास्तव का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में दिशिता महिला मंडल की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment