अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र के चोर पनिका के आसपास बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलटा हुआ गंभीर रूप से घायल
चोपन थाना बिट प्रभारी त्रिभुवन राय ने जानकारी देते हुए बताया गया कि बिते बुधवार की देर रात चोपन थाना क्षेत्र के चोर पनिया के आसपास वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर बाइक सवार ओबरा से अपने घर रानी ताली बेल्हथी जा रहा था उसी दौरान अचानक से किसी कारण वश अनियंत्रित होकर पलट गया और सिर पर चोट लगने के वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर पीआरबी एवं चोपन पुलिस ने घायल को तत्काल चोपन अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने लवकुश कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र अमेरिका प्रसाद निवासी रानी ताली बेल्हथी को मृत घोषित कर दिया जिसके उपरांत मृतक के पिता के तहरीर पर चोपन थाना की पुलिस द्वारा अग्रीम कारवाही की जा रही है

