दशहरा ,दुर्गा पूजा, को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पिपरी  अनपरा थाना परिसर में पीस कमेटी का मीटिंग किया

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

अनपरा, सोनभद्र,दशहरा ,दुर्गा पूजा, को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पिपरी  अनपरा थाना परिसर में पीस कमेटी का मीटिंग किया,
अनपरा  थाना परिसर में क्षेत्र अधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल व अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह की मौजूदगी में नवरात्रि दुर्गा पूजा दशहरा को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग हुई बैठक में आने वाले त्योहार को शांति और सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाया जाए और कोई भी समस्या उत्पन्न न हो इस पर विचार विमर्श हुआ क्षेत्राधिकारी पिपरी ने कहा कि आगामी त्योहार आपसी भाईचारा का त्यौहार है शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं जो लोग इसमें आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेंगे उससे बक्शा नहीं जाए गा मौजूद संभ्रांत लोगों से शांति एवं सौहार्द पूर्वक त्योहारों को मनाने का अनुरोध किया बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने कहा के त्योहार के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मैं पूरी तरह मुस्तैद एवं चाक-चौबंद रहेगी नवरात्रि के दिनों में पड़ने वाले दुर्गा पूजा दशहरा का विशेष ध्यान रखना होगा जगह जगह लगने वाले पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद। रहेगा श्री सिंह ने कड़े शब्दों में कहा गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा, अनपरा थाना क्षेत्र सभी संभ्रांत लोग मौजूद रहे उपस्थित रेनू सागर चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक विनोद यादव के अलावा थाना चौकी के स्टाफ मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment