म्योरपुर ( संवाददाता )सोनभद्र
स्थानीय सर्वेश्वरी समूह आश्रम पर आज 21 सितंबर को विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर स्थापना दिवस मनाया गया
विद्यालय के महाप्रबंधक कृष्णदेव जायसवाल व प्रधानाचार्य शेषनाथ तिवारी ने बताया 21 सितंबर 1962 में पूरे भारत में अवधूत भगवान राम के हाथों द्वारा मां सर्वेश्वरी समूह का स्थापना किया गया था इसीलिए 21 सितंबर स्थापना दिवस को हर साल धूमधाम से मनाया जाता है इस मौके पर सर्वेश्वरी इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा म्योरपुर के पूरे कस्बे में साइकिल से प्रभात फेरी निकालकर सर्वेश्वरी का जय उद्घोष करते हुए निकाला गया इस मौके पर राम कुंवर सिंह महेंद्र कुशवाहा संतोष चोकसी डॉक्टर डीएन गुप्ता गणेश जयसवाल संत कुमार ग्राम प्रधान रामदेव गोंड और विद्यालय के सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे

