बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर। नवरात्र पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों व अंचल में तैयारी शुरू हो गई है। देवी उपासना का पर्व नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए मूर्तिकार मां दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे जुटे हुए हैं।
पूजा के लिए देवी-देवताओं की प्रतिमा बनाई जा रही है। कलाकार अपने सहयोगियों के साथ मां दुर्गा के अलावा मां सरस्वती, लक्ष्मीजी, गणेशजी, कार्तिकजी, शिवजी, पार्वतीजी, महिषासुर व बाघ आदि की भव्य व आकर्षक प्रतिमा बनाने में जुट गए हैं। जैसे-जैसे नवरात्र का समय नजदीक आ रहा है। विभिन्न स्थानों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति का माहौल भी बनने लगा है। हर तरफ दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न समितियों द्वारा भव्य तैयारी की जा रही है।

