सोन घाट पे पुत्रों की लंबी आयु के लिए माताओं नें ज्यूतिया व्रत का पूजन-अर्चन,विधि-विधान से किया।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।पुत्र के दीर्घायु, सुख तथा समृद्धि की कामना लेकर आज रविवार को नगर सहित आसपास हाइडल कॉलोनी चोपन बैरियर सिंदुरिया इत्यादि जगहों से महिलाओं ने जिउत्पुत्रिका का निर्जला व्रत रखा। इस मौके पर सोन नदी स्नान तथा पूजा-पाठ के बाद जिऊतिया की कथा का श्रवण किया। महिलाओं ने प्रतीक के रूप में सोने या चांदी की जिउतिया गले में धारण किया। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पुत्र पर आने वाला संकट भी टल जाता है।
इस पर्व के मद्देनजर महिलाओं ने रविवार की भोर से ही निर्जला व्रत किया। दोपहर बाद महिलाएं सोन नदी स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंची। स्नान के बाद पूजा-पाठ तथा दान-पुण्य किया। इसके बाद सोन नदी घाटों, घरों तथा मंदिरों में ब्राह्मण से जिउतिया की कथा सुनी। इसके बाद पूजा की थाली या पात्र में रखे सोने या चांदी के जिउतिया को महिलाओं ने धारण किया। जिस महिला के जितने पुत्र होते हैं, वह उतनी संख्या में जिउतिया को धारण करती हैं। वहीं जिला संयोजक महेंद्र केसरी कृष्ण केशव दास जी व्रती माताएं-बहनें परिजन सहित स्थानीय प्रशासन के लोग भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद दिखे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment