अन्य धाराओं में बांछित तीन  अभियुक्त  को कर्मा पुलिस ने  किया गिरफ्तार

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,

करमा, सोनभद्र,अन्य धाराओं में बांछित तीन  अभियुक्त  को कर्मा पुलिस ने  किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चलाए जा रहे वांछित वारंटीओं की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना करमा पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 126/ 2022 धारा 498a /306 भादवि से संबंधित 3 वांछित अभियुक्त गणों राम भजन पुत्र जगदीश, जगदीश पुत्र सहतू,सुभागी पत्नी जगदीश निवासी ग्राम तिलौली कला थाना करमा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
विगत दिनो ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कर्मा पुलिस को एक महिला का शव तिलौली गांव के तालाब में उतराया मिला मिला था, जिसका पोस्ट मार्टम कराया गया था। जिसके सम्बंध में महिला के मायके वालों ने तहरीर दिया कि ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण उसने ऐसा किया है। तहरीर मिलने के बाद कर्मा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को दिनांक 11 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। उक्त जानकारी कर्मा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment