अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र : विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र के डाला में जर्जर उपकरणों से अघोषित बिजली कटौती को लेकर स्थानीय नगर के चुड़ी गली और लक्ष्मण नगर के लोग आक्रोशित होने लगे हैं। चूड़ी गली व लक्ष्मण नगर के बड़ी संख्या में लोगों ने शुक्रवार को विद्युत समस्याओं को लेकर बाजार स्थित विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन करके जर्जर विद्युत लाइन व व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
एक सप्ताह से कम बोल्टेज व विद्युत आपूर्ति न मिलने से परेशान चूड़ी गली निवासी लोगों ने रामलीला मैदान के सामने स्थित विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बताया कि सरकार भले ही विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने व अधिक से अधिक बिजली देने की बात कह रही हो लेकिन हम उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। तो वहीं लक्ष्मण नगर के लोगों ने जर्जर तार व बिना खंभे के जरिए विद्युत सप्लाई करने का हवाला दिया,राकेश पासवान ने बताया की कई बार सड़क पर झूल रहे तारों से दुर्घटनाएं होते बची है बहुत बार विद्युत विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला, चूड़ी गली के लोगों ने बताया की एक सप्ताह हो गया लोग बगैर बिजली के अंधेरे व उमस भरी गर्मी में रहने के लिए विवश हैं। इन दिनों बिजली कब आती है और कब चली जाती है इसका पता ही नहीं चल पाता है गलियों में विद्युत लाइनों के तार जर्जर हो गए जिसके कारण लाइन अधिक देर तक नहीं चल पाती है और तार टूट कर गिर जाता है।ग्रामीणों का आरोप है कि अवर अभियंता को बार बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही है। इस मौके पर राजेश सिंह पटेल ,झंडू , मुमताज, पप्पू सिंह, जाबिर, दीपक, सैफ अली इत्यादि नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल सहित तमाम स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही।

