दीपू तिवारी जिला, संवाददाता ,
चकिया चंदौली । रेणुकूट वन प्रभाग सोनभद्र पिपरी रेंज में तैनात वन क्षेत्राधिकारी श्री विनोद कुमार पाण्डेय का स्थानांतरण काशी वन जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी रेंज चंद्रप्रभा में हो गया। 5 सितंबर 2022 को वन रेंज चंद्र प्रभा कार्यलय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किए ।कार्यालय के कर्मचारियों एवं वन जीव प्रेमियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। पाण्डेय जी ने अपने उद्बोधन में वन माफिया को चेताते हुए कहा कि चंद्र प्रभा वन रेंज छोड़कर चले जाए वरना उनकी जगह जेल में होगी।

तदुपरांत श्री पाण्डेय जी ने अपने अधीनस्थों के साथ बसहवा, गुरूचिहवा एवं बोदार रोपावनी का निरीक्षण दिनांक 07/09/2022 को किया एवं वृक्षारोपण की साफ सफाई एवं चराई पर नियंत्रण हेतु बीट प्रभारी एवं सेक्सन अधिकारी को निर्देशित किया।

