, 33 ग्राम हेरोइन के साथ  रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावर्ट्सगंज, सोनभद्र, 33 ग्राम हेरोइन के साथ  रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार/  मिली बड़ी सफलता, 33 ग्राम हेरोइन के साथ 02 तस्कर को जेल भेजा गया

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 07.09.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आर एस एस वाली गली पुरब मोहाल कस्बा रॉबर्ट्सगंज के पास से 02 नफर हेरोइन तस्कर 01. समीर उर्फ नील्लू पुत्र शकिल ग्राम ब्रह्मनगर वार्ड नं0 20 थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष, 02. राकेश पुत्र कमलेश निवासी वार्ड नं0 01 पुरब मोहाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष के कब्जे से क्रमश: 18 ग्राम व 15 ग्राम हेरोइन (कुल 33 ग्राम हेरोइन) बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर क्रमशः मु0अ0सं0- 672/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 673/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तारी का विवरण –*
01. समीर उर्फ नील्लू पुत्र शकिल ग्राम ब्रह्मनगर वार्ड नं0 20 थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष ।
02. राकेश पुत्र कमलेश निवासी वार्ड नं0 01 पुरब मोहाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
01. अभियुक्त समीर उर्फ निल्लू उपरोक्त के कब्जे से 18 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन ।
02. अभियुक्त राकेश उपरोक्त के कब्जे से 15 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी विजय शंकर सिंह यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी कौशलेश सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment