विधुत की चपेट में आने से महिला की मौंत।

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी में एक महिला करंट के चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को लगभग 11बजे दस्मतिया पत्नी रामप्रकाश गोड़ उम्र 22 वर्ष निवासी पंचमखाड़ी ग्राम पंचायत पनारी, पो0 गुरमुरा थाना चोपन जो मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर का तार बिजली में जोड़ रही थी कि एकाएक करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों द्वारा इस घटना की सूचना डॉयल 112 न0 को दी सूचना मिलते ही पिआरबी मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना चोपन थाने को दिया । सूचना पर पहुंचे चोपन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज कर अग्रिम कारवाई में जुट गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment