अशोक मद्देशिया,
सलखन/सोनभद्र। चोपन विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत पटवध के पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में इस बरसात के मौसम मच्छरों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए ग्रामीणों ने मच्छरोधी दवा छिड़काव कराने की मांग की है।
उक्त सम्बन्ध में अमर नाथ सुर्य स्वास्थ समिति पटवध के अध्यक्ष ने बताया कि पटवध बसकटवा रेड़िया कनछ कन्हौरा पकरी ससनयी इत्यादि पहाड़ी ग़ामीण अंचलों में इस बरसात के मौसम में जहां मौसमी बीमारी से पीड़ित हैं वहीं बढ़ते मच्छरों के काटने से महिला पुरुष बच्चे सभी मलेरिया टाईफाइड से खाट पकड़ लिए हैं।
जब कि पांच वर्ष बीतने के पश्चात भी आज तक मच्छरोधी दवा का छिड़काव तक नहीं किया गया है। जिससे बीमारी से जुझ रहे आम जनमानस के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
उक्त सम्बन्ध में पहाड़ी ग़ामीण अंचलों के लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों समेत जिलाधिकारी से अविलंब मच्छरोधी दवा छिड़काव कराने की मांग की है। जिससे आम लोगों को राहत मिल सकें।

