125 लीटर देसी शराब अवैध के साथ 12 अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार।

---Advertisement---

ब्यूरो   क्राइम जासूस

रावर्ट्सगंज, सोनभद्र 125 लीटर देसी शराब अवैध के साथ 12 अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार। जनपदीय पुलिस द्वारा दबिश देते हुए 12 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 125 लीटर अवैध कच्ची शराब की गयी बरामदगी, भारी मात्रा में लहन किया गया नष्ट –

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शराब की दुकानों का निरीक्षण/चेकिंग सहित अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है । इसी अभियान के क्रम में दिनांक 30.08.2022 को थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना रायपुर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना घोरावल पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त के कब्जे से 25 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना कोन पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 15 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 30 लीटर अवैध देशी/कच्ची शराब (कुल 12 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से लगभग 125 लीटर अवैध कच्ची शराब) बरामद करते हुए भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया तथा उक्त के सम्बंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गयी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment