मछली के जाल नदी से निकालने अधेड़ व्यक्ति मगरमच्छ के निगलने की आशंका

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र- स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के चुनियरा में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा मछली का जाल नदी से निकालने के दौरान आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ अधेड़ को निगल गया।
चोपन थाना अंतर्गत डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला चुनियरा के लाल मनी उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र तिलेश्वर बैगा बिते सोमवार शाम को मछली पकड़ने के लिए पंचूडीह सोन नदी घाट पर जाल लगाया था दुसरे दिन मंगलवार तडके सुबह पांच बजे जाल नदी से निकालने पानी पहुंचा जहां से वह वापस बाहर नहीं आया कई घंटों के बाद घर नहीं पहुंचे पर परिजन खोज बिन करने लगे।
सुबह से शाम होने तक नदी के आसपास क्षेत्रों में खोजने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका
इस संबंध मे मछली का जाल लगाने वाले दुसरे लोगों बताया कि पानी जातें हुए देखा गया लेकिन बाहर निकलते नहीं देखा गया आसंका जताई जा रही है कि कहीं मगरमच्छ तो नहीं निगल गया क्योंकि कुछ दिनों पहले एक जाल में मगरमच्छ फंसा हुआ था और उसे दुसरे जगह पानी में छोड़ दिया गया
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज सुरेशचंद्र द्विवेदी जांच में मय फोर्स सहित जुटे रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment