दुद्धी में विशेष अनुसंधान शाखा की टीम का छापा ,हड़कम्प

---Advertisement---

 

सेराजुल होदा,

दुद्धी/सोनभद्र|
दुद्धी क़स्बे में मंगलवार की दोपहर विशेष अनुसंधान शाखा ( एसआईबी) वाणिज्य कर की टीम आ धमकी| टीम संकट मोचन तिराहे पर एक किराना व्यवसायी के यहां जा पहुँची और स्टॉक सहित पत्रावलियों की जांच करने लगी जिससे पास पड़ोस के दुकानदारों में एकाएक से हड़कंप मच गया | एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर शोभित श्रीवास्तव के नेतृत्व में क़स्बा पहुँचे कई अधिकारियों की टीम ने व्यवसायी के यहां घंटों जांच में जुटी रही| खबर लिखे जाने शाम 5 बजे तक जांच जारी है,टीम के धमकने की खबर लगते ही क़स्बे के दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए| समूचे क़स्बे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है| अधिकारी सूत्रों की माने तो किसी की शिकायत पर उच्च अधिकारियों के निर्देश प्राप्त होने पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment