बीजपुर किशोरी का शव मिलने से सनसनी

---Advertisement---

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर । थाना क्षेत्र के पुर्नवास से सटे जंगलों में मंगलवार की सुबह बरन नदी के किनारे एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजपुर बाजार निवासी सुनील उर्फ पीयूष(14) पुत्र वीरेंद्र भारती अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बरन नदी गया था इसी दौरान सारे दोस्त मौज मस्ती करते हुए पानी में नहाने लगे, लौटते समय सुनील नहीं दिखा तो दोस्तों ने उसकी खोजबीन शुरू किया पर सुनील का कहीं कोई पता नहीं चला इसके बाद घबराए दोस्तों ने घर आकर इसकी सूचना उसके दादा दादी को दिया ।
किशोर का पिता बाहर नौकरी करता है उसके गायब होने की सूचना पर घबराए हुए उसके दादा ने उसकी गुमशुदगी की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया । सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दिया मंगलवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में उतर कर खोजबीन शुरु किया तो नदी के किनारे पानी में उसका शव बरामद हुआ । शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया । फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी भेज दिया है । इस बाबत पुलिस ने बताया कि हर पहलू से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी ।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment