अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह निर्देश क्रम में आज दि०23-8-2022 दिन मंगलवार को चोपन थानाक्षेत्र के सभी बैंक, एटीएम,सीसीटीवी और बैंकों के आसपास खड़े संदिग्ध वाहनों, बिना लॉक दुपहिया वाहनो को चेक किया जा रहा है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। एवं बैंक स्टाफ को सीसीटीवी सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने कहाँ की बैंक में कोई भी संदिग्ध ब्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें। या बैंक के सुरक्षा कर्मी को बताए।

