कुड़वा के जंगलों में कोन पुलिस ने की सघन कांबिंग

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन।स्थानीय पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के कुड़वा और हर्रा के जंगलों में सघन कांबिंग की।थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कुडवा और हर्रा के जंगलों में भारी पुलिस बल के साथ सघन कांबिंग की गई वही कांबिंग के दौरान संदिग्धों से पूछताछ भी की गई साथ ही जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले लोगो से उनका हाल जाना साथ ही लोगो को जागरूक करते हुए निडर रहने को कहा उन्होंने कहा की किसी तरह का अगर कोई संदिग्ध आपको दिखे तो आप पुलिस को तुरंत सूचना देवे किसी से डरने की जरूरत नहीं है पुलिस हमेशा ही आपके सहयोग में तत्पर है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया की क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए लगातार ही कांबिंग होती रहेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment