स्वतंत्रता दिवस के (75) वें वर्ष-गांठ पर भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। भाजपा मंडल कार्यालय पर बड़ी धूमधाम के साथ (75) वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ने ध्वजारोहण किया।
तत्पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने संबोधन कहाकि महात्मा गांधी, खुदीराम बोस, बाबा साहब अंबेडकर सहित वीर सावरकर का जिक्र करते हुए। आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस को एक साथ मनाया जा रहा हैं। आज का दिन भारतीय इतिहास में गौरवशाली दिवस के रुप में जाना जाऊंगा। आज का दिन हमें इस बात की प्रेरणा देता है कि, हमें किसी भी स्थिति में आत्महित के लिए राष्ट्रहित को तिलांजलि नहीं देना चाहिए। जब कभी हमारी सोच में विकार उत्पन्न हो तो हमें उन देश के वीर शहीदों के चेहरे को याद कर लेना चाहिए, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की आजादी के लिए अपने परिवार- बच्चो की परवाह नहीं करते हुए राष्ट्र के लिए अपने आप को कुर्बान कर दिया। इस अवसर पर जिला कार्यसमितिसदस्य प्रदीप अग्रवाल राजेश अग्रहरी,सोनी जैन इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त किया। भारत की विविधता,उपलब्धियां समेत चुनौतियों से रूबरू कराया इसी दौरान (75) वें अमृत महोत्सव पर 75 वर्ष से ऊपर के (5) असहाय वृद्ध महिला-पुरुषों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जयसवाल,हिमांशु प्रियदर्शी,
पवन सिंह, चन्द्रकान्त सिंह,आई टी सेल विकास सिंह, मुकेश पटेल सैकड़ों भाजपाजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment