सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली परिसर मे आज मोहर्रम पर्व के मौके पर पीस कमेटी की अहम बैठक प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई | बैठक में मुख्य रूप से त्यौहार के संबंध में चर्चा हुई | प्रभारी निरीक्षक ने त्योहार से संबंधित सभी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली और कमेटी के पदाधिकारियों से वार्तालाप कर होने वाली समस्याओं के निराकरण की बात कही | बैठक में मौजूद दुद्धी केन्द्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर मोहम्मद वैश खलीफा सहित आसपास के गांव खजुरी, टेढ़ा, निमियाडीह, मल्देवा, डूमरडीहा, कठौतवा, रामनगर सहित अन्य गांव से अखाड़ा कमेटी के लोगों ने होने वाली समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया | सभी समस्याओं का बारीकी से अध्ययन कर प्रभारी निरीक्षक दुद्धी ने कमेटी के लोगों से कहा कि दोबारा समय रहते हुए उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में मीटिंग करा कर समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा | आप लोग शांतिपूर्वक त्यौहार को मनाये और प्रशासन की नजर हमेशा बनी रहती हैं | इस मौके पर दुद्धी अखाड़ा कमेटी के नायब सदर शेख इम्तियाज , जामा मस्जिद दुद्धी के सचिव फतेह मोहम्मद खां, कानूनी सलाहकार तबरेज अहमद एडवोकेट, मोहम्मद सैफुल्लाह एडवोकेट, कलीमुल्लाह खां,तालिब अली, कमेटी के पूर्व सदर सेराज खान, सरफराज शाह, तैयब अली अंसारी , हैदर अली अंसारी, नसरुल्लाह सहीत अखाड़ा व ताजिया से संबंधित कमेटी के बहुत सारे पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे |
दुद्धी कोतवाली परिसर मे पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, July 24, 2022 4:10 PM
---Advertisement---

