अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारा धक्का,एक भाई की मौत,दूसरा रेफर

By:

On: Friday, May 6, 2022 1:09 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव के समीप राब‌र्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर गुरुवार की शाम लगभग 4बजे कार के धक्के से बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घोरावल की ओर से राब‌र्ट्सगंज की तरफ आ रहे थे।

करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव निवासी बच्चा (31) पुत्र रघुनाथ अपने भाई रमेश (44) के साथ बाइक से राब‌र्ट्सगंज आ रहे थे। शाम लगभग चार बजे जैसे ही वे राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊचडीह गांव के समीप राब‌र्ट्सगंज-शाहगंज मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डाक्टरों ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमेश की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment