सोनभद्र:-कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आशंका के बीच जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आज रॉबर्ट्सगंज में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसी के साथ जिले में कोरोना कुल संक्रमित मामले बढ़कर 19114 हो गए हैं।
भले ही जिले में कोरोना पहुंच गया है, लेकिन कोरोना को लेकर लोग लापरवाह बने हुए हैं, लोगों की यहीं लापरवाही आने वाले दिनों में भारी पड़ सकती है।

