रेनूकूट/सोनभद्र:-जनपद सोनभद्र की रेणुकूट में चोरों ने मार्केट से उड़ाई मोटरसाइकिल । पास में सीसीटीवी कैमरा लगे होने के कारण चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी । मामला 27 अप्रैल रात्रि लगभग 2:54 का है । हॉस्पिटल मोड़ निवासी जावेद अख्तर जो एच डी एफ सी बैंक रेणुकूट में कार्यरत है अपने घर के पास सिंह मेडिकल के सामने वाली गली में रोज की तरह उस रात भी अपनी बाइक खड़ा कर के अपने घर मे चले गए इस बात से बेखबर की उनकी बाइक उस रात चोरी हो जाएगी । 27 अप्रैल 2022 के मध्यरात्रि उनकी हीरो पैशन प्रो बाइक UP 64 AC 2817 को चोर चोरी करके ले गया। सारा मामला वह पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी
पुटेज में चोर बाइक को लेजाता दिख रहा है । सीसीटीवी पुटेज होने के बावजूद अभी तक चोर का कोई सुराग नही लग पाया है और न ही पकड़ा गया । जावेद अख्तर ने बताया कि उनके द्वारा ऑनलाईन FIR 30 अप्रैल को दर्ज कराया गया है ।उन्होंने बताया उनके घर से बैंक ड्यूटी पर जाने का वही एक साधन था जिसके चोरी होने के बात बहूत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।अब देखने वाली बात यह है कि जावेद अख्तर की बाइक का कब तक पता चल पाएगा ।

