गली मुहल्ले चट्टी चौराहे पर दर्जनभर खुली अबैध शराब की दुकानें ग्रामीणों में आक्रोश

By:

On: Sunday, May 1, 2022 11:35 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-बीजपुर थानाा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण इलाके में गली मुहल्ले चट्टी चौराहे पर संचालित दर्जनभर अबैध शराब की दुकानों पर पियक्कड़ों की भीड़ और रात में हंगामा सम्भ्रांत जनों के लिए शिरदर्द सावित हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी पर गौर करें तो एक साल से संचालित जरहा के पौतीपाथर में दो, सेवकडाड मोड़ पर एक , जरहा के हड़बड़िया में एक, रजमिलान में एक, चेतवा में दो, अंजानी मन्दिर के पास एक, महुली में एक, सिरसोती में एक , डोडहर में एक, नेमना में एक के अलावा अन्य स्थानों पर चोरी छिपे बिक रही अबैध शराब की दुकान पर अंग्रेजी, बियर और देशी दारू की सरेआम बिक्री से पास पड़ोस में आबाद सम्भ्रांत लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। बताया जाता है कि धंधेबाज जगह जगह खुली राशन, किराना , गुटखा, ठंड़ा की संचालित दुकानों की आड़ में बेख़ौफ़ शराब कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। प्रत्क्षय दर्शियों की माने तो बीजपुर के एक शराब कारोबारी के यहाँ से पिकप द्वारा ग्रामीण इलाके में छोटी छोटी दुकानों पर शराब पहुँचाई जाती है और पुलिस तथा आबकारी विभाग की पूरी जिम्मेदारी खुद लेते हुए अबैध शराब बिक्री का गोरखधंधा संचालित कराया जा रहा है। जानकारों की माने तो पौतीपाथर के एक धंधेबाज के खिलाफ पुलिस ने दो साल पहले केश भी दर्ज किया था बावजूद कारोबार किसकी सह पर फलफूल रहा है यह कोई बताने वाला नही है। नाम न छापने की शर्त पर सम्भ्रांत ग्रामीणों ने कहा कि पियक्कड़ पीने के बाद घरो के आस पास हंगामा करते हैं जिससे बहन बेटियों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल गोपनीय जांच और जनहित में करवाई की माँग की है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment