मनमाने ढंग से बिजली का बिल भेजे जाने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

By:

On: Friday, April 29, 2022 2:57 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-मनमाने ढंग से बिजली का बिल भेजे जाने से नाराज सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मारकुंडी टोला ओवरी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय राबर्ट्सगंज पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता को मांगपत्र सौंपा। चेताया कि बिल को ठीक कर नहीं भेजा गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा।ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने बताया कि ओवरी टोलों के ग्रामीणों को बिजली विभाग ने 2018 में ही कनेक्शन दिया है लेकिन अगस्त 2020 में ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू की गई। कहा कि मनमाने ढंग से उपभोक्ताओं को बिल भेजा रहा है। किसी को 14,000 हजार, किसी को 25,000 हजार, किसी को 60,000 हजार तक बिल भेजा गया है। गांव में घूम रही टीम ने सभी व्यक्तियों का बिजली काट दिया है। ग्रामीणों ने इसके विरोध में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में बाबूलाल, राजकुमार, सुमित्रा, ममता, प्रसाद, तारा, गुंजा, मालती, शिवकुमारी, चिंता, रघुनाथ, राम ब्रिज, महाराज, सुनीता, मीरा, फूल कुमारी आदि मौजूद रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment