सोनभद्र:-जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत अगोरी किला के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन सवार फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चोपन थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव निवासी तौलन यादव (48) मंगलवार की शाम अपनी बहन के घर चौरा बिजौरा गया था। वहां दो मई को भांजी की शादी है। शादी की तैयारियों पर चर्चा के बाद देर रात करीब 10 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। अगोरी किला के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जुगैल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
---Advertisement---

