महिला की बात नहीं सुनी गई तो अघात होकर मायके में लगा लिया फांसी
सोनभद्र:-| प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी पुलिस कर्मियों को लाख सुशासन का पाठ पढ़ा ले लेकिन ,यह पुलिसकर्मियों के जेहन में तनिक भी नहीं उतरती| जहाँ सीएम का निर्देश है कि पुलिस अपने कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं ,फरियादियों की समस्यायों को सुने और गंभीरता से प्रकरण का जांच कर सुगम न्याय दिलवाना सुनिश्चित करें, लेकिन स्थानीय स्तर पर कुशल निर्देशन ना होने के कारण पुलिस मनमानी पर आमादा है | सोनभद्र के दुद्धी सर्किल क्षेत्र की एक चौकी ऐसी है जहां भोले भाले फरियादियों की स्वागत पिटाई से शुरू होती है ,यहां पूर्वाग्रह से ग्रसित पुलिस कर्मी फरियादियों से दुर्व्यवहार करने में महारत हासिल कर लिए है | और प्रकरण को जान तुरन्त आरोपियों से धन उगाही में जुट जाते है | एक ऐसा वाकया प्रकाश में आया है कि दिल झंकझोर देने वाली है | अमवार चौकी क्षेत्र के अमवार निवासी जाति का हरिजन 42 वर्षीय युवक कमलेश कुमार अपने घर से बारात जाने के लिए निकला था और रात्रि में वाहन कम पड़ जाने से रात्रि 12 बजे अपने घर वापस आया तो घर मे अपनी पत्नी 32 वर्षीय सोनिया को सुंदरी गांव के निवासी एजाज अहमद पुत्र सादिक हुसैन को आपत्तिजनक हाल में देख लिया , एजाज ने रंगे हाथ पकड़े जाने के डर से कमलेश पर वार करने की कोशिश की और वहां से फरार हो गया | कमलेश जब तक हो हल्ला मचाता और ग्रामीण इकठ्ठे होते आरोपी वहां से फरार हो गया | घटना की सूचना फौरी तौर पर ग्राम प्रधान व चौकी को दी ,मौके पर पहुँचे ग्राम प्रधान व पुलिस उसे चुप्पी रखने का दबाव बनाने लगे|पीड़ित कमलेश ने बताया कि इसकी सूचना महिला हेल्पलाइन 1090 पर दी गयी और घटना को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई |कमलेश ने बताया कि वह घटना को लेकर उच्च अधिकारियो को अवगत कराने के लिए एप्लिकेशन देने की तैयारी कर ही रहा था कि चौकी इंचार्ज सरिमन सोनकर उसे और उसकी पत्नी को सुबह घर से उठा कर चौकी ले गए|और घटना को दूसरी मोड़ देते हुए वे आरोपी युवक से उसके बकाए का 12 हजार रुपये दिलवाते हुए कहा कि यह एजाज पैसा देने तुम्हारे घर गया था|मेरी पत्नी को चौकी में एक कमरे में बंधक बना कर रखा गया और मुझे मिलने तक नहीं दिया गया | जानकारी अभाव में कमलेश न्याय की आस में डायल 112 व 1090 पर फोन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई|कमलेश ने बताया कि पुलिस वालों ने गुंडई से मामले को दबा दिया विपक्षी एजाज से इस एवज में लाखों की धन उगाही कर ली|शाम को चौकी इंचार्ज ने बोला कि तुम्हारी पत्नी को माइके भेज दे रहे है एक दो माह बाद विदाई करवा लेना|मेरी सास को बुलवा लिया गया और उनके साथ मेरी पत्नी को मेरे घर भेजा जहाँ से मेरी सास पत्नी को लेकर विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल कल रात को गई और सुबह 8 बजे फांसी लगा लिया | पीड़ित ने पूरे प्रकरण की जांच की मांग उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है साथ ही साथ ऐसे पुलिस कर्मियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है जो पीड़ित पक्ष को न्याय ना दिला कर आरोपियों की मदद करते हैं और उनके बदले उनसे मोटी रकम लेकर मजलूम पीड़ित गरीब लोगों का मनमाना शोषण करते हैं जिसका नतीजा यह रहा कि मेरी पत्नी की जान चली गई और मेरे चार बच्चे अनाथ हो गए |पीड़ित ने यह भी कहा कि एजाज की वजह से उसके 4 बच्चों के सिर से माँ का साया उठ गया |कमलेश ने बताया कि उसकी शादी आज से 13 वर्ष
पूर्व सोनिया से हुई थी जिसके 3 लड़की व 1 लड़का है|

