संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,पिता ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

By:

On: Friday, April 22, 2022 2:56 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में एक महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। इंद्रावती (33) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा। कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि हिनौती गांव निवासी इंद्रावती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। बताया कि मृतका के पति नंदकिशोर के मुताबिक इंद्रावती की मौत जल जाने के कारण हुई। नंदकिशोर के मुताबिक होली के दिन इंद्रावती जल गई थी जिसका उपचार चल रहा था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। एसएचओ के मुताबिक लगभग 14 वर्ष पहले इंद्रावती का विवाह नंदकिशोर के साथ हुआ था। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत ससुराल में हो गई।

इधर दूसरी तरफ मायके पक्ष से मृतका के पिता सीरी ने उसकी पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment