सोनभद्र:-ओबरा थाना के अंतर्गत सायं गुरुवार को शाम करीब 7:30 बजे वसी अहमद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद जमील निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र की ऑटो से गिर गया जिससे सिर में चोट लगने के कारण मौत हो गई है सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 77/22 धारा 279 304 ए आईपीसी पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया और खबर लिखे जाने तक ऑटो तथा ऑटो चालक को हिरासत में लिया गया है

