सोनभद्र:-रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में पन्नूगंज-खलियारी मार्ग पर गुरुवार को बाइक के धक्के से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वह बच्चों के साथ सड़क के किनारे खड़ी थी।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चेरूई गांव निवासी राजेश अपने परिवार के साथ रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में शादी में आए हुए थे। गुरुवार को उनकी सात वर्षीय पुत्री अमृता बच्चों के साथ सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्वजन ने उसे तत्काल वैनी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया और वाराणसी जाते समय ही रास्ते मे मौत ही गई

