सूचना के 24 घंटे बाद निकाला गया कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव

By:

On: Monday, April 18, 2022 2:33 PM

---Advertisement---

:-कस्बा चौकी क्षेत्र के धर्मशाला के समीप का मामला, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाया

:-रविवार देर शाम 8:00 बजे कस्बा चौकी को लोगों द्वारा दी गई सूचना सोमवार 12:00 बजे निकाला गया शव

सोनभद्र। सदर कस्बा चौकी क्षेत्र के धर्मशाला चौराहे के समीप सोमवार दोपहर बाद अज्ञात 32 वर्षीय युवक का कुएं से निकाला गया शव पुलिस ने पीएम के लिए भिजवाया जिला अस्पताल । बता दें कि सोमवार की
सुबह जब एक कुएं के आसपास सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हुई तो आसपास क्षेत्रों में हड़कंप मच गया वही लोगों का कहना है कि रविवार शाम को कुएं में एक शव उतरा हुआ देखकर स्थानीय लोगों द्वारा कस्बा चौकी पुलिस को सूचना दिया गया था इसके बावजूद सोमवार सुबह 12:00 बजे तक पुलिस द्वारा कुएं से अज्ञात व्यक्ति का नहीं निकाल पाया गया । वही कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम 8:00 बजे धर्मशाला चौक से कुछ लोगों का फोन आया कि वही एक कुएं में अज्ञात 32 वर्षीय युवक का शव है जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाने का प्रयास किया गया लेकिन प्रयास असफल रहे सोमवार सुबह से दोपहर तक प्रयास किया गया दोपहर बाद किसी तरह कुछ स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है शौक के शिनाख्त के लिए सभी थाना क्षेत्रों में उसके फोटोग्राफ भिजवा कर पहचान कराया जा रहा है वहीं शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment