सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

By:

On: Thursday, April 14, 2022 6:50 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पटवध मुख्य राज मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक के चपेट में आने से इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार 13 अप्रैल रात्रि 9 बजे के लगभग राजेश कुमार 30वर्ष पुत्र जय कुमार चेरो निवासी पड़रछ टोला मदरिया थाना कोन अपने नाना पटवध के मैयत से होकर बाईक से अपने घर वापस जा रहा था कि इसी दौरान मुख्य राज मार्ग स्थित पटवध पेट्रोल पंप के समीप रावर्टसगंज की ओर से तेज रफ्तार जा रही ट्रक बाईक पीछे से राजेश चेरो को रौंदता हुआ चोपन की ओर से फरार हो गया । जिससे बाईक समेत दोनों पैर गम्भी रुप से घायल हो गया था जिसका जिला चिकित्सालय इलाज के दौरान मौत हो गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment